फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मानदेय में गोलमाल का आरोप, आशाओं का बेमियादी धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने स्वास्थ्य विभाग पर मानदेय में गोलमाल करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को राजगढ़ पीएचसी पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। नारेबाजी करते हुए पांच सूत्री मांग पत्र सौंपकर मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री हेमलता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं व संगिनियों ने बताया कि मार्च व दिसंबर 2024 का मानदेय गोलमाल कर दिया गया। मार्च 2024 व 2025 का मानदेय नहीं दिया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग पर एक महीने के अंतराल में मानदेय दिए जाने का आरोप लगाया। कहा कि विभाग बीच-बीच में मानदेय का गोलमाल कर रहा है। कहा कि लाल कार्ड बनवाने, टीकाकरण करवाने, घर-घर जाकर आयोडीन की गोलियां वितरित करने सहित अन्य कार्य किया जाता है लेकिन उसका पारितोषिक नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान पार्वती सिंह, नीति सिंह, मनोरमा देवी, उर्मिला देवी, अमरावती पटेल, आशा देवी, सहित सैकड़ों आशाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें