फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर में घुसा चार फीट लंबा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के उमरिया के पिपरा गांव में रविवार की देर रात चार फीट लंबा मगरमच्छ घर के भीतर घुसने से ग्रामीणों में दहशत हो गई। घर के मालिक की सूचना पर वनविभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित अदवा बैराज में छोड़ दिया।
विज्ञापन

पिपरा गांव निवासी गजराज के पक्के मकान के एक कमरे में देर रात कहीं से भटकते हुए मगरमच्छ पहुंच गया। कमरे में खटर पटर की आवाज सुनकर मकान मालिक की नींद खुल गई। टार्च जलाकर देखा तो मगरमच्छ कमरे में था। गृह स्वामी भयवश परिवार सहित घर के बाहर आ गया। उसने अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी। सुबह पहुंचे वनरक्षक नीटू शर्मा ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर अदवा बैराज के गहरे पानी में छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वनक्षेत्राधिकारी हलिया अवध नारायण मिश्र ने बताया कि घर के भीतर घुसे मगरमच्छ को वनविभाग की टीम ने पकड़कर अदवा बैराज के गहरे पानी में छोड़ दिया है। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मगरमच्छ संभवतः भोजन की तलाश में बस्ती में पहुंच गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें