फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : प्रधान पति की कार रोकवाकर की हाथापाई, 20 हजार लेकर भाग गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंदरूफ के प्रधान पति की गाड़ी को रास्ते में रोककर उनसे हाथापाई की गई। जान से मारने की धमकी देने के साथ आरोपियों ने उनसे 20 हजार रुपये छीन लिया। पीड़ित प्रधान पति उमेश ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कुंदरूफ के अटारी गांव निवासी ग्राम प्रधान रिंकी देवी के पति उमेश ने मड़िहान थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब घर से अपनी कार से भावां बाजार जा रहे थे। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर कुंदरूफ चट्टी पर एक ही बाइक पर सवार दो युवकों ने रास्ता रोक लिया। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी किए तो लाठी उठाकर मारने का प्रयास करने लगे। जैसे ही बाहर निकला तब तक ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई। बढ़ती भीड़ देख भागते समय गाड़ी के स्टेयरिंग के नीचे रखा हुआ 20 हजार रुपये लेकर दोनों बाइक सवार भाग गए। तहरीर मड़िहान थाने में दी। पुलिस पर आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी मड़िहान पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। सीओ मड़िहान शिखा भारती ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें