पति राजेश पाल दहेज में बाइक नहीं मिलने के कारण पत्नी निर्जला को अक्सर मारता-पीटता रहता था। शुक्रवार तड़के उनके पुत्र कमलेश पाल को ग्राम इमिलिया कला के लोगों ने बताया कि उनकी पुत्री को उसके पति राजेश पाल ने गड़ासे से काटकर हत्या कर दी है। तहरीर पर अहरौरा पुलिस दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।