फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिलाधिकारी कार्यालय में विवाद के मामले में 15 साल बाद सभी आरोपी दोषमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय में 15 वर्ष पहले डीएम से मिलने गए समाजवादी नेता व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे से हुए विवाद मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह द्वितीय ने शनिवार को सभी आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया।
विज्ञापन

2010 में जिले में संंयुक्ता समद्दार जिलाधिकारी पद पर तैनात थी। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ बिजली, पानी की समस्या को लेकर मिलने पहुंचे थे। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय में विवाद हो गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर फोर्स बुला ली गई। अरुण कुमार दुबे और उनके पांच साथियों को जिलाधिकारी कार्यालय में हंगामा कर कुर्सी आदि फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामला न्यायालय में विचाराधीन था। मामले में कोई गवाह प्रस्तुत नहीं हुआ। 2020 में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे का निधन हो गया। शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह द्वितीय ने सत्य प्रकाश यादव, रामचंद्र गुप्ता, रब्बू निषाद, प्रेम सिंह व अरुण कुमार अग्रवाल को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें