फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जिम संचालकों को कराना होगा खेल विभाग में रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को आयोजित जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी जिम संचालकों को खेल विभाग में पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

समिति के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि पे एंड प्ले तथा कम एंड प्ले के क्रियान्वयन के अंतर्गत समस्त अवस्थापनाओं का पूर्ण उपयोग हो। साथ ही अवस्थापनायें निष्प्रयोज्य न हो इसके लिय यूजर चार्ज व फीस के माध्यम से जिला स्तर पर आय स्रोत बढ़ाया जाये। इसके लिये यह निर्णय लिया गया कि मानक के अनुसार जिम संचालनकों को खेल विभाग में पंजीकरण के लिए पांच सौ रुपये शुल्क है। बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि जनपदों में अधिक से अधिक खेल कार्यक्रमों के आयोजन स्कूलों में खेल का माहौल बनाया जाये तथा विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाए। बैठक में शासन के निर्देश के क्रम में प्रत्येक छह माह पर एक बैठक आयोजित की जाये तथा यदि आवश्यकता पडे तो बीच में भी बैठक करें। खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का प्रस्ताव पास कराये जाने पर भी विचार किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि कहा कि खेल के लिये नये प्रतिभाओं को चिन्हित कर उन्हें प्रोत्साहित कर जो जिस खेल में रूचि रखता हो उसे उस दिशा में मार्ग दर्शन कर आगे बढाया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें