शेरवां। जिनोदपुर और बहादुरपुर गांव से तीन युवकों को वाराणसी पुलिस अपने साथ ले गई। लेकिन इस बारे में स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। वाराणसी पुलिस ने रात को जिनोदपुर और बहादुरपुर गांव में दबिश दी। पुलिस जिनोदपुर गांव से प्रशांत सिंह, ओम प्रकाश प्रजापति व बहादुरपुर निवासी राजू यादव को अपने साथ ले गई। परिजनों को भी पुलिस की कार्रवाई क्यों हुई इसकी जानकारी नहीं। परिजनों ने बताया कि वर्दी में आए लोगों से ले जाने का कारण पूछा तो बताया कि वाराणसी से आए हैं। युवकों को एक मामले में पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। शनिवार की सुबह पुलिस द्वारा युवकों को उठा ले जाने पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज और चौकी प्रभारी शेरवां आलोक कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।