राजगढ़-चुनार मार्ग पर सेमरी गांव के पास बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विवेक (35) निवासी नुआव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अंकुर (28) निवासी फिरोजपुर, चुनार का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष राजगढ़ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है।