फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रेमी ने की थी महिला की हत्या, चश्मदीद बेटे को पुल से फेका था

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान/मिर्जापुर। क्षेत्र के लुरकूटिया गांव के खेत में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला की हत्या पति नहीं, बल्कि औराई निवासी प्रेमी ने की थी। वह शिवद्वार घुमाने के बहाने महिला को ले गया था। रास्ते में महिला की हत्या करते समय उसका बच्चा भी मौजूद था। इसलिए उसे ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया, लेकिन वह बच गया। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के लूरकुटिया गांव के सिवान में शुक्रवार को सुबह 35 वर्षीय महिला का अर्द्धनग्न शव मिला था। गला रेत कर उसकी हत्या की गई थी। इसी बीच देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा हाईवे पर अटारी गांव के पास ओवरब्रिज से दिव्यांग को किसी ने फेंक दिया था। पुलिस बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच में जुटी थी। बच्चे ने महिला के शव की शिनाख्त अपनी मां मालती के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि राजेंद्र नामक व्यक्ति ने मां की हत्या की है। इसके बाद पुलिस मालती के मायके भदोही पहुंची तो राजेंद्र से उसके संबंध के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मालती के भाई विसुन ने बताया कि उसकी बहन की शादी 12 साल पहले भदोही के गोपीगंज बैदहा निवासी प्रमोद के साथ हुई थी। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। चार साल पहले प्रमोद की मौत हो गई थी। इसके बाद मालती राजेंद्र बिंद निवासी सौरा, थाना औराई के संपर्क में आई। मालती एक बेटी परी और दिव्यांग बेटे रौनक के साथ रहती थी। दो बेटियां पहले पति के घर में हैं। एक साल पहले मालती की शादी विनोद, निवासी डोडवा धर्मापुर, भदोही से कर ली थी। इसके बाद वह पति के साथ दिल्ली में रह रही थी। एक महीने पहले वह मायके आई थी।
विज्ञापन

27 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रेमी राजेंद्र मालती और रौनक को शिवद्वार दर्शन कराने ले गया। दिनभर घुमाता रहा। रात में बरकछा जंगल में मालती की हत्या करने के बाद शव को पिकअप में रखकर मड़िहान थाना क्षेत्र के लूरकुटिया गांव में गेंहू के खेत मे फेंक दिया। रौनक ने मां की हत्या करते उसे देखा था। इसलिए आरोपी ने रौनक को बरकछा ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया। मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

..................................
वर्जन
महिला और हत्या करने के आरोपी राजेंद्र को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। - ओपी सिंह, एएसपी आपरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें