फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलम बदी आजमी ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे : दुर्गा प्रसाद यादव

विज्ञापन
जयंती पर लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद को जयंती पर नमन करते लोग।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को निजामाबाद के विधायक रहे आलम बदी आजमी को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष, विधायक और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सादगीपूर्ण जीवन और सिद्धांतों पर प्रकाश भी डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने की। संचालन समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि आलम बदी आजमी ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे। वे महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर सत्य बोलते थे और गलत बातों का हमेशा विरोध करते थे। पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली ने बताया कि उन्होंने अपने विचारों के अनुरूप जीवन जिया। उन्होंने अंतिम समय तक सादगी और ईमानदारी का जीवन व्यतीत किया।
पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने आलम बदी आजमी के विराट व्यक्तित्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और सत्यवादिता की चर्चा की। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आलम बदी आजमी एक विचारधारा थे।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, विधायक अखिलेश यादव, विधायक बेचई सरोज, विधायक पूजा सरोज, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर और पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें