फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मझवॉ में किया जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

Thu, 07 Nov 2024 12:40 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बुधवार को मझवॉ विधानसभा के कई स्थानों पर सम्पर्क एवं संवाद किया। कटका , महामलपुर, कछवा डीह एवं हरदरा में अलग अलग कार्यक्रम हुए। श्री शाही ने भाजपा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य के लिए वोट मांगा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, एमएलसी धर्मेन्द्र  एमएलसी विनीत सिंह ,पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री केदारनाथ सिंह, रॉबर्ट्सगंज विधायक श्री भूपेश चौबे जी और क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का स्वागत करते मंत्री अनिल राजभर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मझवॉ में संपर्क अभियान चलाकर लोगों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में खाद और उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक है। भाजपा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य के पक्ष में प्रचार के दौरान इन्होंने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता को गुमराह करने वाले लोग संविधान को क्या जाने।

विज्ञापन


जिन लोगों ने संविधान की धज्जियां उड़ाई और आपातकाल लागू किया, वे कभी भी संविधान का दर्द नहीं समझ सकते। कहा कि जनता इन झूठों को पहचान चुकी है और प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में हर सीट पर भाजपा ही जीतेगी। कहा कि इस बार चुनाव में केवल कमल का फूल ही खिलेगा क्योंकि जनता ने धोखाधड़ी करने वाले लोगों को पहचान लिया है।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार के दो सदस्य पूर्ववर्ती सरकारों में रासुका में बंद किए गए थे। उनके खिलाफ 30 बार मामले दर्ज किए गए थे। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन में प्रवेश करते समय संविधान की मूल प्रति को अपने सिर पर रखकर प्रणाम किया था। कृषि मंत्री ने कहा कि रबी की फसल के लिए सरकार पहले से ही तैयारी में लगी हुई है। किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें