फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए चक्का जाम

Fri, 28 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
चार दिन में ही उखड़ गई भैंसी पुल की रोड - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा बाजार के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार की दोपहर मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग को जाम कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि काफी दिनों से सड़क खराब है जिसकी कई बार मरम्मत कराने की मांग करने के बावजूद अभी तक सड़क नहीं बनाया गया है। इससे आए दिन इस रूट पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसमें लोगों को आर्थिक क्षति तो हो रही है उनकी मौतें भी हो जा रही हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि जबतक कोई सक्षम अधिकारी आकर सड़क निर्माण का आश्वासन नहीं देता है तब तक वह जाम समाप्त नहीं करेंगे। जानकारी होने पर एसडीएम सदर, जीसी राम व सीओ सदर संजय सिंह पहुंचे और जल्द की काम शुरू कराने का आश्वासन दिया तब लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। 

ग्रामीणों ने बताया कि डीएम, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य अधिकारी से कई बार  सड़क की मरम्मत कराने की मांग की  फिर भी अभी तक सड़क बनाई नहीं गई। इससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्कूली बच्चे सड़क पर चल रही अनियंत्रित ट्रकों की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन


जैसा कि इस सड़क के निर्माण के लिए पिछले दिनों बरकछा में ही ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। ग्रामीण आश्वासन पर मान गए थे लेकिन सड़क बननी शुरू नहीं हुई। गुरुवार को जाम स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी गुलाबचंद्र राम ने ग्रामीणों को बताया कि सड़क बनवाने के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक कार्रवाई पूरी नहीं होती है तब तक सड़क की पैचिंग कराई जाएगी ताकि कोई वाहन गड्ढे में आ कर पलटे नहीं। इस पर ग्रामीण मान गए और जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें