फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों की पहली पसंद बने फैंसी बर्तन

Fri, 28 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
घंटाघर स्थित एक दूकान में सजे बर्तन।
विज्ञापन
सुख-समृद्िध उल्लास के त्योहार धनतेरस पर पीतल के बर्तन पर स्टील की चमक भारी पड़ रही है। नगर के बर्तन बाजारों में एक से बढ़ कर एक फैंसी स्टील के बर्तन बिकने के लिए सजा दिए गए हैं। स्टील के बर्तनों पर इस वर्ष 10-15 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद भी धनतेरस के बाजार पर महंगाई का कोई खास असर नहीं दिख रहा है। बर्तन दूकानों पर इंडक्शन चूल्हे सहित डिनर सेट सहित थाली, गिलास, रसोई सेट की अच्छी वेरायटी उपलब्ध है। 
विज्ञापन


नगरीय इलाकों सहित जिले के ग्राम्यांचलों में पीतल के बर्तनों की अपेक्षा ग्राहकों को स्टील के फैंसी बर्तन ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। ग्राहकों की माने तो पीतल के बर्तन मंहगे होने के साथ साथ उसका उपयोग हमेेशा नहीं किया जाता है। ग्राहकों की पसंद को  देखते हुए दूकानों पर मुंबई, चेन्नई, मुरादाबाद, जोधपुर आदि स्थानों के  फैंसी स्टील के बर्तनों की अच्छी रेंज उपलब्ध है। पर्व के मद्देनजर ग्राहकों ने भी अपने अपने बजट के अनुरूप बर्तनों की खरीदारी का मन बना लिए हैं।

बाजारों में इंडक्शन चूल्हा 15 सौ से 35 सौ रुपये तक, डिनर सेट 12 से 23 हजार तक, रसोई सेट 38 सौ से 14 हजार तक, तवा तीन सौ से 15 सौ रुपये तक कूकर चार सौ से 45 सौ तक, मिक्सी 16 सौ से 45 सौ तक, रसोई गैस चूल्हा 12 सौ से 75 सौ तक तथा पीतल का डिनर सेट 22 हजार 900 रुपये तक उपलब्ध है।  नगर के घंटाघर, बसनही बाजार, रमईपट्टी, गुड़हट्टी, बाजार, महुवरिया, इमामबाड़ा, संगमोहाल सहित कई अन्य बाजारों में बर्तनों की दूकानों पर ग्राहकों की भीड़ धनतेरस के एक दिन पूर्व से ही जुटने लगी है, जिससे दूकानदार खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें