फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से बालक की मौत के बाद जागा महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। सोनकर बस्ती में सोमवार की रात को फूड प्वाइजनिंग से बालक की मौत के बाद स्वास्थ्य केंद्र पर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता, एसडीएम अमित शुक्ला देर रात स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। लोगों को समझाया। मामला शांत कराया। सीएमओ के निर्देश पर मंगलवार को लालगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय सिंह, डॉ. अशोक, डॉ. पंकज सीएचओ तीर्थराम, फार्मासिस्ट अभिषेक के साथ सोनकर बस्ती में पहुंचकर बीमार लोगों को दवाओं का वितरण किया। लोगों से सफाई रखने, बासी खाना नहीं खाने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित आशा कार्यकत्री को निर्देशित किया कि अगर किसी की तबियत खराब होती है तो तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर उपचार कराएं। बताया जा रहा है कि बीते 20 सितंबर को एक व्यक्ति के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में भोजन करने के बाद बस्ती के लोगों की हालत बिगड़ गई थी। जिस पर सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था। तेरहवीं भोज के बाद लगभग 58 लोग फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आकर अब तक बीमार हो चुके हैं। सोमवार की शाम को विजय कुमार तीन वर्षीय पुत्र लखन की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एसीएमओ ने किया बस्ती का निरीक्षण
हलिया। स्थानीय कस्बा स्थित सोनकर बस्ती में फूड प्वाइजनिंग में बालक की मौत मामले में मंगलवार की दोपहर एसीएमओ अरुण कुमार की टीम ने बस्ती में घूमकर मरीजों से बातचीत की। इसके बाद खंड विकास अधिकारी राकेश शुक्ल से बात कर बस्ती के बगल में बने गड्ढों से पानी निकालने व ब्लीचिंग पाउडर व सफाई के लिए कहा। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि बस्ती में बने गड्ढों का पानी हैंडपंप में जा रहा है। इससे प्रदूषित पानी निकल रहा है। खंड विकास अधिकारी से गड्ढे के पानी को निकालने के लिए कहा गया है। जिला स्तरीय टीम में एडिशनल सीएमओ के साथ डॉ वीरेंद्र, अजय श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट राकेश व स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की सदस्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें