फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्य काॅरिडोर बनने के बाद गुप्त दान की धनराशि हुई दोगुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्याचल मंदिर परिसर विंध्य काॅरिडोर के रूप में विकसित होने के बाद दर्शनार्थियों की संख्या तो बढ़ी ही है, दान पात्र के माध्यम से मिलने वाले गुप्त दान की धनराशि भी दोगुनी हो गई है। पहले कुल दान 50 लाख रुपये के अंदर हुआ करता था।
विज्ञापन

विंध्य काॅरिडोर तैयार होने के बाद यह धनराशि एक करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। विंध्याचल मंदिर के अलावा काली खोह, अष्टभुजा देवी मंदिर परिसर में लगे दान पात्रों के माध्यम से प्राप्त होने वाली गुप्त दान की धनराशि भी बढ़ी है। शारदीय व चैत्र नवरात्र से पहले और बाद में सभी दान पेटिकाएं खोली जाती हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दान पात्रों से प्राप्त धनराशि गणना के बाद भारतीय स्टेट बैंक की विंध्याचल शाखा में जिलाधिकारी के खाते में जमा कराई जाती है। विंध्य कॉरिडोर के निर्माण से पहले वर्ष 2020 में दान पेटिकाओं से 4242097 रुपये प्राप्त हुए थे। वर्ष 2021 में यह धनराशि 8372077 रुपये हो गई। वर्ष 2022 के बाद से गुप्त दान की धनराशि में लगातार वृद्धि हो रही है। 2022 में दान पेटिकाओं से 10362754 रुपये प्राप्त हुए थे। इसी तरह वर्ष 2023 में यह धनराशि बढ़कर 13325872 रुपये हो गई। अब 2024 में दान पेटिकाओं से प्राप्त धनराशि बढ़कर 15149830 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें