फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां-भाई को पीटने के बाद ट्रैक पर लेटा, दो मालगाड़ियां ऊपर से गुजरीं, पुलिस पहुंची तो जिंदा मिला

Sat, 06 Jun 2026 01:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स मां-भाई को पीटने के बद रेलवे ट्रैक पर लेट गया। उसके ऊपर से दो मालगाड़ियां गुजर गईं। स्टेशन मास्टर ने पुलिस को मौत की सूचना दी, लेकिन पुलिस पहुंची तो वह जिंदा मिला। 
विज्ञापन
घायल अखिलेश को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार गांव में बृहस्पतिवार की रात को अखिलेश (32) ने नशे में अपनी मां कबूतरी और भाई मुन्ना की पीट दिया। भाई का कान काट गया और मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद ग्लानि में आत्महत्या करने के लिए लूसा रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पूर्व रेलवे लाइन पर लेट गया। उसके ऊपर से दो मालगाड़ी भी गुजर गई। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने राजगढ़ पुलिस को मौत की सूचना दी। पुलिस जब कफन खरीदकर पहुंची तो अखिलेश जिंदा मिला। उसकी सांसें चल रही थीं। उसके हाथ में चोट लगी है। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सीएचसी राजगढ़ से उसे सोनभद्र ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि रात 11 बजे बजे मालगाड़ी के चालक ने लूसा स्टेशन मास्टर को पोल संख्या 199/17 के पास रेलवे ट्रैक पर बीचो-बीच एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की जानकारी दी। यह जानकारी स्टेशन मास्टर हरे राम यादव ने पुलिस को दी।

रेलवे द्वारा भेजी गई सूचना पर कफन खरीद कर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि अखिलेश की सांसें चल रही हैं। वह बोल रहा है। इसकी पहचान होते ही सूचना ग्राम प्रधान नदीहार रविशंकर सिंह व ग्रामीणों को दी गई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने बताया कि अखिलेश मजदूर है नशा करता है। मौके पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे प्रधान ने पुलिस के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य के राजगढ़ में भर्ती। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सोनभद्र ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें