- पूर्व माध्यमिक विद्यालय की चहारदीवारी बनने से जगह की कम
मड़िहान। ग्राम पंचायत रजौहा में लगातार 28 वर्षों से चली आ रही रामलीला का मंचन इस बार नए स्थान पर नए जोश के साथ शुरू होगी। रविवार दोपहर ग्राम पंचायत के सार्वजनिक पार्क में आदर्श शिवाजी रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला मंच बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया।
पिछले 28 वर्षों से पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजौहा के प्रांगण में रामलीला का मंचन होता रहा है। इस वर्ष 29वें वर्ष में विद्यालय की चहारदीवारी बन जाने से मंचन प्रभावित हो रहा था। जगह कम पड़ने से मंचन बाधित होने की स्थिति बन गई। इसके बाद समिति ने सर्वसम्मति से बगल स्थित ग्राम पंचायत के सार्वजनिक पार्क में मंच बनाने का निर्णय लिया। रविवार दोपहर भूमि पूजन के मौके पर समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष पवन सिंह, सचिव शुभम विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष जगनारायण मौर्य, व्यास प्रेम नारायण विश्वकर्मा के साथ दर्जनों रामलीला पात्र मौजूद रहे। पूजन कार्य पंडित श्रीनिवास मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। समिति के वरिष्ठ सदस्य शीतला प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि इस बार नए और बड़े मंच पर और भी भव्य रूप से रामलीला का मंचन किया जाएगा। समिति के वरिष्ठ सदस्य शीतला प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि इस बार नए और बड़े मंच पर और भी भव्य रूप से रामलीला का मंचन किया जाएगा।