शास्त्री पुल पर हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़ ।
शास्त्री सेतु से मंगलवार की रात गंगा में गिरे ट्रक के केबिन से 16 घंटे बाद बुधवार की दोपहर तीन बजे चालक समेत तीन लाशों को बरामद कर लिया गया जबकि लापता चल रहे खलासी पंकज व एक मजदूर की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस अधीक्षक की मांग पर बनारस से पहुंची एनडीआरएफ व इलाहाबाद की फ्लड कंपनी के लोग तलाशी अभियान जारी रखते हुए लापता लोगों की ढूंढने में जुटे रहे। ट्रक को भी नदी से बाहर निकाल लिया गया है। हादसे की वजह ट्रक की स्टेयरिंग फेल होना बताया गया है।
बुधवार की सुबह करीब आठ बजे ट्रक मिलने पर शवों को बरामद करने की कवायद शुरू हुई। नीचे जाकर गोताखोरों ने देखा तो केबिन में कुछ लोग मृत पड़े दिखाई दिए। पांच गोताखोरों को पानी के अंदर भेज कर ट्रक को टोचन करा कर ऊपर खींचा गया। 16 घंटे बाद बुधवार की दोपहर तीन बजे चालक पप्पू बिंद (26), मजदूर राजपति (25) व गौरी (22) का शव बरामद करने में सफलता मिली। काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक खलासी पंकज बिंद व मजदूर सुनील नहीं मिल पाए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। ट्रक को भी नदी से बाहर निकाल लिया गया है।
तीन क्रेन बुलाए गए। बता दें कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी निवासी चालक पप्पू बिंद अन्य मजदूरों के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र के भोड़सर गांव स्थित पीसीएफ गोदाम से खाद लोड कर कछवां के पीसीएफ गोदाम गिराने गया था। रात करीब सवा दस बजे ट्रक जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री सेतु पर पहुंचा कि उसकी स्टेयरिंग फेल हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में समा चुका था। पुलिस रात करीब एक बजे तक लापता लोगों की तलाश कराई लेकिन वह नहीं मिले। सुबह पांच बजे दस निजी गोताखारों लेकर खोजबीन कराई गई। सुबह करीब दस बजे ट्रक का पता चला। करीब 16 घंटे बाद चालक पप्पू, मजदूर राजपति व गौरी की लाश बरामद कर लिया गया।