तहसील परिसर में सिविल न्यायालय के लिए भूमि उपलब्ध न कराने से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। विंध्य युवा अधिवक्ता समिति के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन किया।
समिति के अध्यक्ष बृजभूषण पांडेय ने बताया कि सात फरवरी को जिला जज के समक्ष तहसीलदार ने एक सप्ताह के भीतर सिविल न्यायालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था लेकिन फरवरी माह समाप्त होने के बावजूद जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक भूमि उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक वे न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं करेंगे। इस दौरान केदारनाथ शुक्ला, राकेश प्रजापति ,कैलाशपति त्रिपाठी ,चौधरी श्याम नारायण यादव, विजय सिंह मौजूद रहे। संवाद