फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्नी की गला रेतकर की हत्या बेटे को ओवरब्रिज से नीचे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब, पहले पिकअप चालक पिता ने मां की गला रेत कर हत्या की। इसके के बाद शव को मड़िहान के लुरकुटिया गांव में एक खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

मैंने ने मां की हत्या करते देख लिया था तो पिता ने मुझे भी देहात कोतवाली के बरकछा हाईवे पर अटारी गांव के सामने ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया। यह बात ट्रॉमा सेंटर में भर्ती सात वर्षीय दिव्यांग बालक ने पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस आरोपी राजेंद्र की तलाश में जुटी हुई है। मड़िहान थाना क्षेत्र के लूरकुटिया गांव के सिवान में शुक्रवार की सुबह 35 वर्षीय मालती का अर्द्धनग्न शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला के गले में कटे का निशान मिला।
उसमें से खून निकल रहा था। पास में रस्सी बंधी एक पांच फीट का बांस पड़ा था। आशंका जताया गई कि किसी वाहन शव लाकर सड़क से घसीटते हुए गेहूं के खेत मे फेंक कर ठिकाने लगाया गया है। सूचना पर मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जाकर डीआईजी आरपी सिंह, एसएसपी सोमेन बर्मा, एएसपी आपशेशन ओपी सिंह, सीओ चुनार मंजरी राव ने जांच की।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम मौके से ब्लड, चूड़ी व साड़ी आदि के साक्ष्य इकठ्ठा कर साथ ले गई। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा हाईवे पर अटारी गांव के पास ओवरब्रिज से एक पिता अपने दिव्यांग बेटे को 15 फिट नीचे फेंककर चला गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर लेकर आई जहां सात वर्षीय दिव्यांग बालक ने पूरे घटना क्रम को पुलिस साझा किया। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि मड़िहान में मिले शव की पहचान हो गई है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज से फेंके गए बच्चे का इलाज चल रहा है। पति राजेंद्र ने मालती की हत्या की है। अभी बालक सो रहा है। उसके घर का पता किया जा रहा है। पुलिस सीसी टीवी कैमरे की मदद से आरोपी पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के लालगंज में होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें