फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित होने पर दो सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण मिशन अभियान के प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में हलिया व लालगंज के सीडीपीओ के अनुपस्थित रहने एवं प्रगति कम पाये जाने पर उनको प्रतिकूल प्रविष्ट देने का निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को डीएम ने दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक कुपोषित बच्चे स्वस्थ हों इसके लिए समय से सुविधाएं दी जाएं। कहा कि जिला अस्पताल में स्थापित एनआरसी में सुधार लाया जाय। शत प्रतिशत बेड अधिकुपोषित बच्चो को भर्ती कर आच्छादित किया जाय। एनआरसी के अतिकुपोषित बच्चो के अभिभावकों दी जाने वाली धनराशि समय से मुहैया कराई जाय। किशोरियों, गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली आयरन टैबलेट का वितरण नियमित रूप से करने के लिए कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंघल, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा सहित अन्य संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें