फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सफाई के काम में लापरवाही मिलने पर 24 ग्राम सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। स्वच्छता अभियान में लापरवाही और खराब प्रगति पर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने विकास भवन सभागार में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक में संतोषजनक जवाब न देने वाले 24 ग्राम सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। सीडीओ ने चेतावनी दी कि अगली समीक्षा में कोई सचिव डिफाॅल्टर मिला तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में घर-घर कूड़ा संग्रहण, स्वच्छता शुल्क की वसूली, सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता, आरसी संचालन, मॉडल गांवों में हुए कार्य और ओएसआर जेनरेशन की समीक्षा की गई। सीडीओ ने हर ग्राम पंचायत में ई-रिक्शा से घर-घर कूड़ा उठवाकर आरसी केंद्र तक पहुंचाने और गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के निर्देश दिए। हर ग्राम पंचायत से कम से कम 500 रुपये स्वच्छता शुल्क वसूलने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें