मिर्जापुर। निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत दुर्बल आय वर्ग व गरीबी रेखा के नीचे के परिवार के बच्चों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण अब चार मई तक कराया जा सकेगा। दो चरणों में होने वाले पंजीकरण के तहत अब पहला चरण दो मार्च से चार मई तक तथा दूसरा चरण 10 मई से 10 जून तक होगा।
आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में कक्षा एक या पूर्व प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश के लिए शहरी क्षेत्र के लिए आनलाइन तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए ऑफलाइन पंजीकरण कराना होगा। चार मई तक आवेदन लेने के पश्चात बीएसए पांच मई से सात मई तक आवेदनों का सत्यापन कर उनको लाक करेंगे। आठ मई को लाटरी निकाली जाएगी और 30 मई तक बच्चों का प्रवेश संबंधित विद्यालय में कराया जाएगा। इसी प्रकार दूसरे चरण में 10 मई से 10 जून तक पंजीकरण होंगे। 11 जून से 14 जून तक सत्यापन होगा व 15 जून को लाटरी निकाली जाएगी। इस चरण का प्रवेश पांच जुलाई तक कराया जाएगा। डीसी सामुदायिक सहभागिता चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि जो लोग पहले पंजीकरण करा चुके हैं, उनको पुन: पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है।