फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन की तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के तहत सातवें एवं अंतिम चरण में मतदान होना है। इसके लिए 10 फरवरी से नामांकन शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बल्ली लगाकर नामांकन कक्षों के पास बैरिकेडिंग की गई।
विज्ञापन

जिले के छानबे, मिर्जापुर नगर, मझवां, चुनार और मड़िहान विधानसभा सीट के लिए 10 फरवरी से कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। नामांकन की प्रक्रिया 17 फरवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 18 फरवरी को होगी। साथ ही 21 फरवरी को दावेदार नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद सात मार्च को मतदान और 10 मार्च को मतगणना होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र छानबे के दावेदार न्यायालय अपर जिलाधिकारी भू राजस्व, मिर्जापुर नगर के प्रत्याशी न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा मझवां विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर में नामांकन करेंगे। विधानसभा चुनार के प्रत्याशी अपर उप जिलाधिकारी सदर और विधानसभा मड़िहान के प्रत्याशी न्यायालय जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट में नामांकन करेंगे। कार्यक्रम: एक नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें