फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आशीष के घर पहुंचे अपर आयुक्त, पिता को किया सम्मानित

विज्ञापन
आशीष यादव के उपल​ब्धि पर उनके पिता अजय यादव को सम्मानित करते अपर कमिश्नर विंध्याचल मंडल डॉ. विश
विज्ञापन
अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल डॉ. विश्राम यादव बृहस्पतिवार को विकासखंड कोन के मवैया गांव पहुंचे और अमेरिका के ओरेगन राज्य के यूजीन शहर में आयोजित अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले आशीष यादव के परिजनों को बधाई दी। आशीष ने नीरज चोपड़ा के बाद जैवलिन थ्रो में विश्व स्तर पर पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बनकर देश, प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया है। अपर आयुक्त ने आशीष के पिता किसान अजय यादव का माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न और बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिजनों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इसके बाद अपर आयुक्त हरसिंहपुर गांव पहुंचे, जहां पिछले दिनों गड्ढे में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई थी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं, श्रीपट्टी गांव में गुलाब चंद यादव उर्फ शोखी यादव के आकस्मिक निधन पर उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान प्रदीप यादव एडवोकेट, एसके महिला महाविद्यालय के प्रबंधक रामललित यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव, कक्कू यादव, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें