फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में तब्दील अदलहाट-शेरवां मार्ग, राहगीरों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर के अदलहाट क्षेत्र में 29 करोड़ की लागत से बना अदलहाट- शेरवा मार्ग मात्र चार महीनों के अंदर ही उखड़ने लगा है।ग्रामीणों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को विधायक व ऊर्जा राज्य मंत्री रामशंकर सिंह पटेल ने निरीक्षण किया। कार्य दायीं संस्था व ठेकेदार पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

लोक निर्माण खंड दो मिर्जापुर अंतर्गत अदलहाट- शेरवा मार्ग जिसकी लंबाई नौ किलोमीटर है। इसपर कई स्थानों पर मरम्मत का कार्य भी हुआ लेकिन वह भी एक सप्ताह नहीं चला। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे ऊर्जाराज्य मंत्री ने कहा कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। मंत्री ने बताया कि चीफ अभियंता प्रयागराज द्वारा जांच कर रोड को निरस्त कर दिया गया है। 15 सितंबर से पुन: रोड पर काम चालू होगा जिसे 15 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें