मिर्जापुर जिले के एनसीसीएफ के जिला प्रभारी राजीव कुमार पांडे ने दो केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनो प्रभारियों ने किसान विरोधी कार्य किया जो कि जिले के नोडल अधिकारी और नगर विकास सचिव अनुराग यादव के निरीक्षण में सामने आया। नोडल अधिकारी ने उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में एनसीआर दर्ज कर ली गई है।