फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर प्लांट कार्रवाई की जद में

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। पर्यावरण प्रदूषण को लेकर क्रशर प्लांटों के विरुद्ध नियमों का उल्लंघन करने के मामले में बुधवार को मानकों की अनदेखी कर क्रशर प्लांट संचालित करने के आरोपों की जांच की गई। एसडीएम चुनार नीरज कुमार पटेल के नेतृत्व में खनन राजस्व एवं प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने सोनपुर इलाके में क्रशर प्लांटों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एक दर्जन क्रशर प्लांटों के विरुद्ध कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त टीम के निरीक्षण के दौरान पांच क्रशर प्लांट मानक के अनुरूप चलते हुए नहीं पाए गए पूर्व में मानक के विपरीत नियमों का उल्लंघन कर कार्य किए जाने के मामले में सात क्रशर प्लांटों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का समय दिया गया था। परंतु अपेक्षित जवाब नहीं मिल सका जिसके चलते विभाग ने अब तक कुल 12 क्रशर प्लांटों को चिन्हित किया गया है। मानक के विपरीत चलाए जा रहे इन क्रशर प्लांटो के विरुद्ध वायु अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान अवैध खनन व ओवरलोडिंग में पाए जाने पर 5 ट्रकों को भी सीज कर दिया गया है। इस मामले में क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी डॉ. टीएन सिंह ने कहा कि सोनपुर के खनन इलाके से लेकर सोनबरसा तक की सड़कों पर भारी धूल है। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में बार-बार शिकायत की गई जिसका संज्ञान लेकर गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम चुनार नीरज पटेल ने बताया कि सोनपुर इलाके के खनन क्षेत्र में आइडियल विजन, आरके स्टोन्स, मां शीतला स्टोन्स, पीएनसी के अलावा सुरभि स्टोन्स क्रशर प्लांटों की जांच की गई है। खामियों को लेकर प्लांट संचालक को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। बताते चलें कि दो दिन पूर्व संयुक्त टीम ने अपनी जांच में राज एसोसिएट्स, बजरंग स्टोन्स, गायत्री स्टोन्स, दिलीप बिल्डकॉन, मां विंध्यवासिनी स्टोन्स, कृष्णा स्टोन्स, आशीर्वाद स्टोन्स की जांच की गई। जिसमें मानक के अनुरूप कार्य न करने के आरोप में क्रशर प्लांट संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही की संस्तुति की जा चुकी है। इन्हीं आरोपों में इलाके के पांच खनन पट्टा धारकों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें