फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, पीएम के जन्मदिन को लेकर किया था कमेंट

Wed, 23 Sep 2020 12:18 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@ pm modi
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले की कटरा कोतवाली पुलिस ने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने के आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के भिस्मपुर निवासी सोनू खान (24) पुत्र इकराम जल निगम में संविदा पर जेई था। संविदा खत्म होने के बाद अब पैक्स फेड में संविदा पर कार्य कर रहा है। सोनू खान ने प्रधानमंत्री से संबंधित अभद्र पोस्ट को वाट्सएप पर वायरल किया था।

विज्ञापन


इसकी शिकायत ट्विटर पर की गई थी। ट्विटर पर बताया गया कि युवक मिर्जापुर में कार्यरत है। इसके बाद मिर्जापुर पुलिस ने आरोपी युवक को आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जल निगम आफिस बथुआ रोड के पास बन रहे प्राविधिक शिक्षा विभाग की बिल्डिंग से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर टिप्पणी करते हुए वाट्सएप पर वायरल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें