फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाढ़ीराम जंगल से 50 भेड़ें लापता, खोज में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। क्षेत्र के दाढ़ीराम जंगल से 50 भेंड लापता हो गई है। 24 घंटे बाद भी पुलिस भेड़ों को नहीं खोज सकी है। चरवाहे ने लूट का आरोप लगाया है। मड़िहान थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव के पहड़ी निवासी कल्लू अपनी 125 भेड़ प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी जंगल में चराने गया था।शाम को घर लौटते समय अचानक 50 भेंड जंगल से लापता हो गई। घर जाकर परिजनों को बताया कि कुछ बदमाश जंगल से 50 भेड़ उठाकर ले गए। ग्रामीणों का कहना था कि हल्का इंचार्ज को फोन कर सूचना दी गई। यदि समय से पुलिस सक्रिय हुई होती तो बदमाश के साथ भेंड भी बरामद हो सकती थी। थाने पर सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई। भेड़ों की खोज में पुलिस के साथ ग्रामीण भी हलकान हो रहे हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि भेड़ कहीं जंगल में भटक गई है। खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें