छापेमारी कर अन्य लोगों को पकड़ा
छापेमारी से पहले एसटीएफ के निरीक्षक दीपक सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बाबतपुर एयरपोर्ट के पास से सॉफ्टवेयर तैयार करने वाले आलोक सिंह को पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद शिवगुलाम टोल प्लाजा पर छापेमारी कर अन्य लोगों को पकड़ा गया।
मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर एसटीएफ अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को एसटीएफ ने कंपनी के आईटी इंजीनियर सावन लाल कुम्हावत को गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी सावन लाल पर फास्ट टैग प्रणाली के जरिए सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाने का आरोप है।
एसटीएफ और पुलिस को संयुक्त जांच टीम ने तकनीकी दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगालने के बाद उसकी भूमिका का पता चला। पूछताछ के बाद उसे लालगंज पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि सावन लाल से पूछताछ के बाद कई अहम जानकारियां मिली हैं। एसटीएफ और पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं।
बोले अधिकारी
मामले में एक और आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी सावन ने टोल पर सॉफ्टवेयर इंस्टाल किया था। - ओपी सिंह, एएसपी ऑपरेशन