मां विंध्वासिनी का चरण स्पर्श पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी श्रद्धालु निकास द्वार से दर्शन पूजन न करें इस पर कड़ी नजर रखी जाए। जिलाधिकारी ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया एवं बैरिकेडिंग के पास कड़ी नजर रखने को कहा।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि मौनी अमावस्या पर पांच से छह लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। 17 ज्यादा विशेष ट्रेनों और 200 से ज्यादा बसों से दर्शनार्थी विंध्यधाम पहुंचेंगे।
निजी वाहनों की संख्या भी काफी रहेगी। नगर पालिका ईओ जी लाल ने बताया कि मां विंध्यवासिनी मंदिर के चारों प्रमुख मार्गों, गलियों, चौराहों औ गंगा घाटों पर 180 अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है।