फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चाकू के हमले से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
सुरेरी के परमालपुर के मृतक उजाला सिंह की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
सुरेरी। परमालपुर गांव में बाथरूम निर्माण के लिए हुए विवाद में चाकू के हमले से घायल उजाला सिंह (20) की बृहस्पतिवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रवींद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को नगेसरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के उचहुंआ गांव निवासी विशेष 17 अगस्त को अपने बड़े पिता लालजी सिंह के बेटे सत्यपाल सिंह के साथ परमालपुर गांव आए थे। यहां उनकी बहन ममता सिंह अपने घर पर बाथरूम बनवा रहीं थीं। इसी बात के लिए विवाद हो गया। विशेष की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक परमालपुर निवासी रवींद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू से कहासुनी हो गई। आरोप है कि गाली गलौच करते हुए रवींद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू ने चाकू से हमला कर दिया। इससे सत्यपाल सिंह और उनकी भांजी उजाला सिंह (20) पर चाकू से वार कर दिया। घायल उजाला सिंह को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था, जहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें