फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क पर लहूलुहान मिला युवक, मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ बंधा था

विज्ञापन
लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर जाम करने वालों को समझाती पुलिस। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
तीन बजे भोर में किसी का फोन आने युवक बाहर निकला फिर घर नहीं पहुंचा
विज्ञापन

पटेहरा। संतनगर के पथरौर गांव के देवरी राजा मौजा निवासी मुकेश (20) सुबह सड़क किनारे लहूलुहान हालत अचेत पड़ा मिला। मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ बंधा हुआ था। उसकी मां मीना देवी ने बताया छोटे बेटे मुकेश के मोबाइल पर भोर में तीन बजे फोन आया। इसके बाद वह घर से निकल गया। वापस घर नहीं आया। घटना से आक्रोशि परिजन व ग्रामीण लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर पत्थर रखकर जाम कर लगा दिए। दो घंटे बाद पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ।

मीना देवी ने बताया कि पुत्र का सिर फटा हुआ था। उसके साथ मारपीट की हुई थी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल का सीडीआर निकलवाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


...............................................

गांव के ही तीन युवकों पर 20 दिन पहले पकड़ने का आरोप
मुकेश की मां मीना ने पुलिस को बताया कि 20 दिन पहले भी गांव के तीन युवक पुत्र को घेरकर पकड़ना चाह रहे थे। इसके बाद मुकेश का विवाद भी हुआ था। पीआरपी को सूचना दी गई थी। पीआरपी ने दोनों पक्ष को समझाकर लौट गई थी। अब पुत्र के साथ मारपीट से साफ जाहिर हो रहा है कि आरोपी उसकी हत्या करना चाहते हैं। उसे मृत समझकर सड़क किनारे फेंक दिए।
विज्ञापन

.................................
घर के पास गेहूं के खेत में मारपीट किए फिर घसीट कर सड़क तक ले गए आरोपी
मीना का आरोप है कि पुत्र को बुलाने के बाद घर के सामने 50 मीटर दूरी पर आरोपियों ने मारपीट की। जहां गेहूं का खेल समतल हो गया है। उसके बाद घसीटकर 500 मीटर दूर सड़क पर ले गए। वहां मृत समझकर लहुलूहान हालत में फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें