फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मेला देखने जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा गांव के पास मंगलवार को देर रात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी विजयपुर सर्रोई में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर नई बस्ती गांव निवासी मुहम्मद शोहेल (22) पुत्र राजू अपने साथी शहबाज (18) पुत्र ताजुद्दीन और आरिफ उर्फ शैफू (17) पुत्र जहीर के साथ बाइक से प्रयागराज जिले के भारतगंज पहाड़ी मस्तान शाह बाबा के उर्स में मेला देखने गया था। वहां से मंगलवार को देर रात दो बजे घर लौटते समय मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा गांव के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। मेला से लौट रहे अन्य साथी घायलों को लेकर बीएचसी विजयपुर सर्रोई ले गए। जहां डॉ. मनोज वर्मा ने गंभीर रूप से घायल मुहम्मद शोहेल को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी और दो लोगों काे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। परिजन शोहेल को लेकर प्रयागराज जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पिता राजू ने बताया कि हादसे में पुत्र की मौत हो गई। वे पुत्र के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। परिजनों ने शव को दफना दिया। शोहेल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। विजयपुर बाजार में सैलून चलाता था। थानाध्यक्ष जिगना निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने बताया कि घटना की उन्हें अभी घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें