फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मछली पकड़ते समय तालाब में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के मझवां गांव के हसाईतारा बस्ती स्थित तालाब में मछली पकड़ने के दौरान प्रद्युम (24) गहरे पानी में जाने से डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश कराने में जुट गई है।
विज्ञापन

मझवां गांव के दलित बस्ती निवासी प्रद्युम रविवार दोपहर गांव के कुछ लोगों के साथ हसाईतारा बस्ती स्थित पोखरे में मछली पकड़ने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मछली पकड़ने के दौरान अचानक पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूब गया। पिता किशन ने बताया कि प्रद्युम रविवार दोपहर घर से घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों के साथ तालाब में मछली पकड़ने उतर गया। वह पुट्टी एवं पेंट का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें