फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 395 मरीजों का उपचार

विज्ञापन
शहरनामा की संशो​धित फोटो----न्यू पीएचसी भाईपुर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मरीजों
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 395 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सलाह दी। मेले में बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा रोग, पेट दर्द, रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

जमालपुर : तीन न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में 207 मरीजों का उपचार किया गया। भाईपुर केंद्र पर डॉ. मनोज कुमार ने 63 मरीजों की जांच की। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजन सिंह ने मेले का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अधिकांश मरीज मौसमी बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा रोग और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। छोटा मिर्जापुर में डॉ. संजीव गुप्ता ने 72 और देवरिला में डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने 72 मरीजों का उपचार कर दवाएं वितरित कीं। इस दौरान फार्मासिस्ट सुरेंद्र चौरसिया, विनोद कुमार, स्टाफ नर्स साधना दुबे, ज्योति सिंह, साधना सिंह तथा वार्ड बॉय सुरेश सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
जिगना : मुख्य चिकित्सा अधिकारी के.के. मिश्रा और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार ने पल्स पोलियो अभियान तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों पर कुल 57 मरीजों का उपचार किया गया। पीएचसी सर्रोई में 13, विजयपुर में 11, विरौरा में 12, नरोइया में छह, बिहसड़ा (कुशहा) में नौ तथा अकोढ़ी में छह मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन

हलिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया, मतवार और मुड़पेली में मेले में 131 मरीजों का उपचार किया गया। हलिया केंद्र पर डॉ. विवेक खरे ने 51, मतवार में डॉ. कामेश्वर तिवारी ने 39 तथा मुड़पेली में 41 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। मेले में शुगर, हीमोग्लोबिन और मलेरिया की जांच भी की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने लोगों को शुद्ध पानी के सेवन तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें