मिर्जापुर। विंध्याचल थाने के अष्टभुजा के पास रविवार की रात ट्रेन से एक युवक की गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ट्रेन में युवक के न होने पर खोजते हुए परिजन सोमवार को विंध्याचल पहुंचे और शिनाख्त की।
बिहार के गया जिले के डोभी थाने के जयप्रकाश गांव निवासी आदित्य (32) पुत्र रामकृत अहमदाबाद में एक कंपनी में काम करते थे। वे नौ माह पहले काम पर गए थे। छठ पर्व पर वे घर लौट रहे थे। रास्ते में विंध्याचल थाने के अष्टभुजा के पास ट्रेन से गिर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी। उधर, ट्रेन में युवक को न पाकर परिजन परेशान हो गए। खोजबीन करते हुए परिजन सोमवार को विंध्याचल थाने पहुंचे। वहां शिनाख्त की। आदित्य दो भाइयों व पांच बहनों में छोटे थे। विंध्याचल थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई।