फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा कला गांव के पास नई रेलवे लाइन पर मंगलवार की रात मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। वहीं, मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरकछा निवासी सोनू कुमार भारती गांव में परचून की दुकान चलाता था। उसके भाई भोनू भारती ने बताया कि सोनू रात में साढ़े नौ बजे खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था। इस दौरान घर से 500 मीटर दूर हादसे की जानकारी मिली। मौके पर जाकर देखा तो रेलवे लाइन पर उसके भाई का शव पड़ा था। उसके सिर और पैरों पर चोट लगी थी। रात में वह रेलवे लाइन के पास कैसे पहुुंचा, इसकी जांच की जानी चाहिए। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की टक्कर से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें