मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के बच्चा वार्ड में एसी खराब होने से परेशान तीमारदारों ने मंगलवार की रात को हंगामा किया। अस्पताल के कर्मचारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और एसी की मरम्मत कराने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया।
मंडलीय अस्पताल में 32 बेड के बच्चा वार्ड में उल्टी, दस्त, बुखार के 40 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। बीमार बच्चों के साथ उनके परिवार के सदस्य रहते हैं। वार्ड में लगे चारों एसी खराब होने के कारण मरीजों के साथ तीमारदार भी गर्मी से बेहाल हैं। इससे नाराज तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि कई दिनों से एसी खराब हैं। भीषण गर्मी पड़ रही है लेकिन एसी की मरम्मत नहीं कराई जा रही। अस्पताल के कर्मचारियों लोगों को समझाया। एसी की मरम्म्त कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।