फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जरई बोरते समय नदी में डूबने से किशोरी की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कोल्हुआ गांव में मंगलवार को कजरी पर जरई बोरने के लिए नदी में गई किशोरी नहाते समय गहरे पानी में डूब गई। गांव के युवकों ने उसे खोजकर नदी से बाहर निकला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोल्हुआ गांव निवासी कंचन कोल (12) मंगलवार को अन्य लड़कियों के साथ कजरी पर्व पर जरई बोरने के बाद नदी में स्नान कर रही थी। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई। इस कारण वह डूबने लगी।
उसके साथ मौजूद अन्य लड़कियों ने शोर मचाया तो गांव के संजय ने नदी में कूदकर किशोरी को बाहर निकाला। अन्य लड़कियों ने परिवार के लोगों को सूचित किया।
आनन-फानन में उसे गांव के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी तीन बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी।
कंचन पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़वा नेवादा में कक्षा छह की छात्रा थी। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना किए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिता मुकेश कोल ने बताया कि पुत्री कंचन की नहाते समय नदी में डूबने से मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें