फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कुश्ती में पहलवानों ने आजमाए दांव-पेच

विज्ञापन
कुश्ती में दांव पेच आजमाते पहलवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। देवहट स्थित संतोषी माता मंदिर के बगल में कजरी पर्व पर मंगलवार की देर शाम कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा प्रयागराज से आए पहलवानों ने अपने दांव पेच आजमाए। दंगल में कई जोड़ी पहलवानों की कुश्ती हुई। निर्धारित समय में पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को चित किया। कुश्ती दंगल में गिरगोठा गांव के उत्तम और महेशपुर के दिनेश के बीच हुई कुश्ती में दिनेश ने बाजी मारी। कछवा के मन्नू पहलवान और चुनार के अनिल पहलवान के बीच हुई जोरदार आजमाइश में मन्नू पहलवान ने कुश्ती अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में प्रयागराज के रतेवरा निवासी पहलवान राहुल सिंह ने गिरगोठा मांडा के पहलवान उत्तम को जोरदार पटखनी देते हुए इनाम अपने नाम किया। दंगल के आयोजक सोनू सिंह द्वारा सभी विजेता पहलवानों को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। संचालन विनोद वर्मा व रेफरी की भूमिका शंकर व हिरन ने निभाई। पूर्व प्रधान मंगलदास जायसवाल, जगनारायण, शलीम अंसारी, शिवदास दुबे, राजकुमार बिंद, भैयाजी बिंद आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें