फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर के बाहर नल पर स्नान कर रही महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संडवा गांव में सोमवार को दोपहर में घर के बाहर सरकारी नल के पास स्नान कर रही महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पिटाई की। सूचना पर गुरसंडी चौकी पुलिस गांव पहुंची और घायल चालक को अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

संडवा गांव निवासी कलुई देवी (55) पत्नी बृजलाल सोमवार को दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर लगे सरकारी नल पर स्नान कर रही थीं। उसी दौरान गांव में जा रहा ट्रैक्टर उनके कुचलते हुए दीवार से जा टकराया। इस हादसे में ट्रक के पहिये के नीचे कलुई देवी का सिर आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, हादसे से नाराज ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। सूचना पर देहात कोतवाल के तहत आने वाली गुरसंडी चौकी पुलिस गांव में पहुंची। ग्रामीणों की पिटाई से घायल ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया और कलुई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाा। कलुई देवी से दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई की। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें