फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेत में फसल की सुरक्षा के लिए लगे तार में उतरा करंट, चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। बड़ागांव में बृहस्पतिवार की दोपहर खेत में काम करने जा रही राजकुमारी (40) जानवरों से बचाव के लिए लगाए गए तार में करंट की चपेट में आ गई। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सुभाष पटेल को दुर्गाजी मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बडागांव निवासी राजकुमारी बुधवार की दोपहर बाद घर के बगल में स्थित अपने खेत में काम करने जा रही थी।
गांव के सुभाष पटेल अपने खेत के चारों तरफ जानवरों को आने से रोकने के लिए तार लगाया था। इसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट की चपेट में आने से राजकुमारी की मौत हो गई। आस-पास के खेत में काम करने रहे लोगों ने परिवार के लोगों को सूचित किया।
विज्ञापन

परिजनों ने राजकुमारी को करंट से अलग किया। तब तक मौत हो गई थी। पति हरिश्चंद्र पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें