फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला की आंख के पास सांप ने काटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलियाचट्टी। नगर पालिका क्षेत्र के घमहापुरपुर वार्ड के सोनकर बस्ती में मंगलवार की रात दरवाजे के बाहर चटाई बिछाकर सो रही महिला हीरामनी देवी (28) को सांप ने काट लिया। उसकी मौत हो गई। गांव के रिंकू सोनकर ने बताया की रात में गर्मी व उमस से हीरामनी घर के बाहर दरवाजे पर चटाई बिछाकर सो रही थी। आधी रात में सांप ने आंख के पास काट लिया। जब दर्द महसूस हुआ तो वह जागकर पति के पास गई। परिजन रात में अस्पताल के बजाए कई जगह ले जाकर झाड़फूक कराए लेकिन भोर में मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें