फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारयुक्त शिक्षा से ही बनेगा सशक्त समाज : लक्ष्मण आचार्य

विज्ञापन
आदर्श इंटर कालेज में पत्रिका का विमोचन करते राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
अदलहाट। मां और मातृभूमि स्वर्ग से भी बड़ी हैं। विद्यार्थियों को अपनी मां, मातृभूमि और गौरवशाली इतिहास का सम्मान करना चाहिए। संस्कारयुक्त शिक्षा ही सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह बातें रविवार को असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के 75वें स्थापना दिवस पर आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह में कहीं।
विज्ञापन

विद्यालय के पूर्व छात्र के रूप में पहुंचे राज्यपाल ने कहा कि जिस विद्यालय में कभी विद्यार्थी बनकर पढ़ाई की, उसके 75वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होना उनके लिए गौरव की बात है। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वे देश का वर्तमान हैं और उनके कंधों पर ही भविष्य की जिम्मेदारी है।
शिक्षा और संस्कार के महत्व पर उन्होंने कहा कि शिक्षक कुम्हार की तरह बच्चों के व्यक्तित्व को आकार देता है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि मछुआरे परिवार में जन्म लेकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश के सर्वोच्च पद तक का सफर तय किया। विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज तभी सशक्त बन सकता है, जब उसकी बेटियां शिक्षित और आत्मनिर्भर हों।
विज्ञापन

राज्यपाल ने बताया कि असम में ऐसी पहल हुई है, जिसके तहत अब राजभवन शिक्षकों को सम्मानित करने उनके घर पहुंच रहा है। उन्होंने विंध्याचल कॉरिडोर को क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक बताया। भगवान बिरसा मुंडा के जनजातीय समाज के उत्थान में योगदान को भी याद किया।
समारोह में छात्राओं ने गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। महिषासुर नाटक, असम के लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। प्रधानाचार्य डॉ. शशि शेखर भट्ट और प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम भेंट किया। अध्यक्षता डॉ. नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने की। संचालन राजन तिवारी और हरिशंकर त्रिपाठी ने किया।
इनसेट-
पैतृक गांव हाजीपुर भी पहुंचे
समारोह के बाद राज्यपाल अपने पैतृक गांव हाजीपुर पहुंचे। यहां यादव परिवार में हाल ही में हुई भाई-बहन की मौत पर रामआसरे पहलवान के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद इब्राहिमपुर गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजन तिवारी के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें