फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला ऐसी बनाएं कि लोग जन्मदिन मनाने आएं : रमाकांत

विज्ञापन
कछवां में गौआश्रय स्थल का निरीक्षण करते गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
कछवां। गोशाला की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि लोग यहां आकर जन्मदिन मनाने के लिए प्रेरित हों। यह बात रविवार को नगर पंचायत के अस्थायी गोआश्रय स्थल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कही। गायों की बदहाली देखकर वह भड़क उठे और अधिशासी अधिकारी (ईओ) सूर्यनाथ सरोज को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने गायों की हालत पर नाराजगी जताते हुए कहा, यह तो हमारे योगी जी की गायें नहीं हैं। गोशाला की व्यवस्था का आकलन करने के लिए उन्हें किसी रिपोर्ट की जरूरत नहीं है। गायों की सेहत देखकर ही सब कुछ समझ में आ जाता है। यहां की गायों की हालत देखकर नहीं लगता कि यह नगर पंचायत की गोशाला है।
उन्होंने ईओ से कहा कि आप यहां के मालिक हैं और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी आपकी है। गायों को देखकर लगता है कि उन्हें ठीक से दाना-पानी नहीं मिल रहा है। जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया तो चारा चोरी कर बेचा जाएगा। एनजीओ की ओर से संचालित गोशालाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की व्यवस्था देखकर मन खुश हो जाता है, जबकि सरकारी धन मिलने के बावजूद यहां ऐसी स्थिति है। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यवस्था में सुधार नहीं करने वाले जिम्मेदारों को तलब कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मिताली जायसवाल, सीवीओ डॉ. भूपेंद्र कुमार पाठक, ईओ सूर्यनाथ सरोज, पूर्व अध्यक्ष अजय उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय, अजय सेठ, अंजनी, अभिषेक, सभासद पवन मोदनवाल और संतोष केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें