फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक करोड़ 44 लाख से गुरखुली नदी में होगा लघु सेतु का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। पहाड़ी के पथरहा गांव के पास गुरखुली नदी पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से प्रस्तावित 1 करोड़ 44 लाख 56 हजार लाख रुपये की लागत से 27 मीटर लंबे बनने वाले पुल निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन हुआ। शुक्रवार की शाम चार बजे मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने पूजन किया। मझवां विधायक ने कहा कि बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। गांव दो भाग में बंट जाता था। जिससे ग्रामीणों सहित राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

पुल निर्माण के बाद आम जनता की समस्या दूर हो जाएगी। इस अवसर पर प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता मान सिंह, ग्राम प्रधान ऋतु सिंह, राम सिंह राणा, शशि प्रकाश सिंह, लक्ष्मण सिंह, भोला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें