फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भव्य शोभायात्रा के साथ माता सीता प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले नगर भ्रमण करते श्रद्धालु। -सोशल मीडिया।
विज्ञापन
कछवां। आदर्श नगर पंचायत के मंगरवारी वार्ड स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में शुक्रवार को मां सीता की नई प्रतिमा की विधि विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा से पहले मां सीता की प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर पूरे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्तिपूर्ण माहौल में डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पूरा नगर जय श्रीराम और सीताराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। शोभायात्रा में श्रीमद्भागवत कथा के अंतरराष्ट्रीय कथावाचक मृत्युंजयानंद के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें