फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर के पास खड़े युवक के पास मिली पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। बेदउर गांव में शनिवार को देर रात एक घर की दीवार के पास खड़े युवक को देख महिला ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास एक अवैध पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बेदउर गांव निवासी अमरनाथ की पत्नी राजकली ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात सेमरिहा गांव निवासी दिनेश उसके कच्चे मकान की दीवार के पास खड़ा था। मवेशियों को देखने के लिए घर के बाहर निकली तो युवक को खड़ा देख पूछने की कोशिश की तो वह हाथापाई करने गला। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे पति और जेठ ने युवक को पकड़ लिया। युवक ने पति व जेठ को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंचने पर युवक को उनके हवाले कर दिया गया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक पिस्टल व एक कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घर की दीवार के पास संदिग्ध हालात में खड़े युवक को महिला के परिजनों ने पकड़कर सौंपा है। सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। अधिकारियों के निर्देश पर थाने में आई स्वाॅट टीम पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें